फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रकाश पर्व के लिए निगम विभाग ने बनाया नियंत्रण कक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रकाश पर्व दीवाली के लिए बिजली निगम ने 24 घंटे बिना किसी बाधा के बिजली देने की तैयारी की है। इसके लिए नियंत्रण कक्ष तो बनाया ही है, साथ में निगरानी के लिए तीन टीमें भी बनाई गई हैं। जो पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त बनाने का काम करेंगी।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए विद्युत मंडल मिर्जापुर के अधीक्षण अभियंता अंकुर अवस्थी ने बताया कि एक उपखंड अधिकारी व एक अवर अभियंता को लेकर तीन निगरानी टीम बनाई गई है। जो तीन वितरण खंड में निगरानी करेंगे। इसके अतिरिक्त किसी भी आपातस्थिति के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है जहां पर सूचना दी जा सकती है। सूचना मिलने पर अविलंब कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जिले के सभी छोटे बड़े 44500 ट्रांसफाॅर्मरों की जांच कराई जा रही है। यदि कहीं समस्या है तो उसे दूर किया जाएगा। साथ ही जर्जर तारों के लिए भी सर्वे कराया जा रहा है। बिजली खपत के बारे में बताया कि खपत नियंत्रण में है। तापमान कम होने से खपत भी सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें