जिला मुख्यालय पर मनरेगा का नाम बदलने पर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। जिला मुख्यालय पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मनरेगा का नाम बदलने पर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार महात्मा गांधी का नाम मिटाना चाह रही है। जो मिटने वाला नहीं है।
जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि मनरेगा यूपीए की सरकार में ऐतिहासिक क्रांतिकारी कदम था, इसका फायदा करोड़ों ग्रामीण व गरीब परिवारों को मिल रहा था। मोदी सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर व पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से मनरेगा का नाम बदला जा रहा है, इसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त उर्फ राजन पाठक ने केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के नाम बदले जाने की कड़ी निदा करते हैं। इस दौरान शिव शंकर चौबे, मीडिया प्रभारी छोटे खान ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है, जनता को परेशान करने के अलावा कोई भी काम नहीं किया है। पूर्व चेयरमैन दीपचंद जैन, सुधाकर, रमेश प्रजापति पप्पू, राजधर दुबे, फैज अहमद, जनार्दन पांडेय अमरनाथ पांडेय, इश्तियाक अंसारी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।