ड्रमंडगंज मार्ग से महुगढ़ समौती होते हुए सिकटा गांव तक मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत सीसी रोड लेपन कार्य का छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर शिलान्यास किया।
लगभग 1800 मीटर लंबे संपर्क मार्ग का तेरह सौ मीटर पेंटिंग तथा पांच सौ मीटर सीसी रोड का कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से 97.70 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। शिलान्यास के मौक पर संतोष कुमार पांडेय, ग्राम प्रधान महुगढ़ विजेंद्र कुमार पांडेय, धीरज मिश्रा, संजय तिवारी, सुशील सिंह, जितेंद्र पांडेय, अवर अभियंता सुनील कुमार, शशिकांत पटेल, जनार्दन कोल आदि मौजूद रहे।