मड़िहान थाना क्षेत्र में मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक सामान लदा ट्रक हाईटेंशन तार के नीचे होने की वजह से रुक गया। वाहनों को आगे बढ़ाने के लिए लोगों को बिजली के तार को बांस के सहारे ऊपर उठाना पड़ा।
इससे सड़क पर चार घंटे तक जाम की स्थिति रही। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर अक्सर ओवरलोड और ऊंचे वाहनों का आवागमन होता है जिससे बिजली के झूलते तार दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। लोगों ने प्रशासन से विद्युत तारों को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की है।