फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: इस सीजन में पहली बार 11.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में ठंड ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार की रात न्यूनतम पारा 11.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गलन में बढ़ने से लोग ठिठुरते नजर आए। पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने के कारण और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते जिले में न्यूनतम तापमान में नियमित गिरावट आने लगी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की अपेक्षा शुक्रवार की रात तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री से सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं अधिकतम पारा में मामूली वृद्धि रही। तापमान में उतार-चढ़ाव ने लोगों की सांसत बढ़ा दी है। हवाओं में नमी होने के कारण दिन में ही लोगों को सिहरन का अहसास हो रहा है। शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा हो जा रहा है। सूर्यास्त होने के बाद लोग घर से बाहर काम होने पर ही निकल रहे हैं। अलाव जलाकर तापना शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक गत दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई थी, इसके कारण तापमान में कमी आने का सिलसिला शुरु हुआ है। अब सुबह शाम कोहरा पड़ने लगा है। यह मौसम खेती किसानी के दृष्टिकोण से फायदेमंद है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शुक्रवार दिन का तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं रात का तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया कि शनिवार को तापमान 11 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें