कोतवाली पुलिस ने साढ़े चार लाख रुपये लेने के बाद भी जमीन का बैनामा न करने और धमकी देने के आरोप में सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। नगर के बाजार सरदार खां निवासी पीड़ित मोहम्मद महताब ने बताया कि राधेश्याम निवासी जल्लापुर ने बेटी की शादी के नाम पर अपनी जमीन बैनामा कराने जाने के बदले पैसे मांगे। इसपर उन्होंने करीब 4.5 लाख रुपये बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से राधेश्याम के खाते में भेज दिया और रजिस्ट्री ऑफिस में तीन साल के अनुबंध करा लिया। इसके बाद उसने कई बार उसे जमीन बैनामा के लिए बोला, लेकिन वह टालमटोल करता रहा। आरोप लगाया कि 10 फरवरी को महताब जब उसके घर पहुंचा तो उसने कहा पहले भी मैंने तुम्हारे भाई से पैसा लेकर बैनामा नहीं किया है, अब भी नहीं करूंगा। इसके बाद महताब ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुलह-समझौते के लिए बुलाया और समझाया। इसके बाद भी राधेश्याम पैसा देने या फिर अनुबंध बढ़ाने को लेकर तैयार नहीं हुआ। महतबा जब राधेश्याम के घर पहुंचा तो उसके परिवार के तारा देवी, नन्हें, इन्द्रजीत व पारसनाथ दो अन्य लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। राधेश्याम के दामाद इन्द्रजीत ने तमंचा महताब के सिर पर सटा कर जान से मारने की धमकी दी और जेब में से पैसे भी निकाल लिए। मामले एसपी के हस्तक्षेप पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि राधेश्याम समेम सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।