रोटरी क्लब मिर्जापुर और इनर व्हील क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शनिवार की रात पदग्रहण कराया गया। नगर के मुसफ्फरगंज स्थित खेतान स्मृति भवन में आयोजित समारोह में नई टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष नामित रणजीत सिंह ने क्लब के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुख्य उद्देश्य समाज सेवा करना है।
मुख्य अतिथि ने कहा कि रोटरी क्लब ने भारत को पोलियो मुक्त कराया, उसी तर्ज पर 2017 तक रोटरी टीच मिशन के अंतर्गत शत प्रतिशत साक्षर करने का लक्ष्य तय किया है।
रोटरी क्लब मिर्जापुर जनपद के एक स्कूल को अंगीकृत करे, जिससे शिक्षा को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने जनपद के एक स्कूल को अंगीकृत करने का अनुरोध किया, जिसे नवनियुक्त अध्यक्ष मनीष सराफ ने स्वीकार किया।
उन्होंने क्लब के उद्देश्यों एवं चार स्तंभों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज की सेवा करना है।
विशिष्ट अतिथि सह मंडलाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने मंडल के आठ बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। पूर्व सचिव प्रदीप गुप्ता ने पिन लगाकर नए सचिव रोहित अग्रवाल को पदग्रहण कराया।
कार्यक्रम के दौरान नवागत अध्यक्ष मनीष सराफ ने क्लब के पदाधिकारियों का परिचय सदन को कराया तथा मुख्य अतिथि का परिचय राजीव अग्रवाल ने कराया। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब मिर्जापुर के पदग्रहण समारोह के दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष गौरी अग्रवाल व सचिव सरिता अग्रवाल को पदग्रहण कराया गया।
समारोह की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष मनीष सराफ एवं संचालन आशुतोष अग्रवाल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन रोहित अग्रवाल ने किया।
समारोह के दौरान रोटरी पत्रिका रोटरी जागरण का विमोचन संपादक ओमशंकर गुप्ता एवं इनरव्हील क्लब की पत्रिका अभ्युदय का विमोचन रंजना जायसवाल ने मुख्य अतिथि से कराया।
इस दौरान पुष्पेंद्र गुप्ता, शिशिर अग्रवाल, शलभ खंडेलवाल, जगमीत सिंह, चंद्रमोहन वासन, हेमंत सिंहानियां, अनूप अग्रवाल, डा. योगेश सर्राफ, अंजू गोयनका, वीतिका अग्रवाल, समिति जैन, विजय लक्ष्मी सराफ, रितु जैन, रमेश चंद्र सराफ, आशा सर्राफ सहित क्लब के सभी पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहे।