39 वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर के तत्वावधान में रविवार से पीएसी पूर्वी जोन की 43वीं अंतर वाहिनी एलार्म एवं एफिसिएन्सी रेस एवं शूटिंग प्रतियोगिता शुरू हुई।
इस दौरान एलार्म एवं एफिसिएन्सी रेस में मेजबान 39 वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर ने 10 टीमों को पछाड़ते हुए सर्वजेता होने का गौरव प्राप्त किया।
पीएसी खेल ग्राउंड पर आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक पूर्वी जोन बीएन सिंह ने किया। प्रतियोगिता में मेजबान टीम सहित कुल 11 टीमों ने प्रतिभाग किया।
सभी टीमों ने मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। खिलाड़ियों को खेल भावना से अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में शिरकत करने संबंधी शपथ दिलाई गई। पहले दिन एलार्म एवं एफिसिएन्सी रेस का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागी टीमों को 11 बाधाओं को पार करना था।
प्रतियोगिता में मेजबान टीम का बोलबाला रहा। सभी बाधाओं को सफलता पूर्वक प्राप्त करते हुए मेजबानों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान आईपीएस एसपी उपाध्याय आयोजन सचिव सेनानायक डा. देवराज यादव, विजय त्रिपाठी, श्रीकृष्ण स्वरूप दिनकर, रामनाथ वर्मा,केशव सिंह, शंभू सिंह, लालचंद चौधरी, हरिलाल, राकेश उपाध्याय, लालसा पांडेय, विनोद सिंह आदि रहे।