विंध्याचल के बावली चौराहा स्थित दूकान का तोड़ा गया शटर।
जिले के विंध्याचल और देहात कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात चोरों ने मकान और दूकान से 20 हजार रुपये नगदी समेत तीन लाख रुपये की चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर ग़ृहस्वामी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के नुवाव गांव निवासी सर्र्वेश कुमार के परिवार के लोग बुधवार की रात अपने कमरे में सोये थे। देर रात पहुंचे चोर मकान के पीछे का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस गए और कमरे में सो रहे लोगों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद दो कमरों को खंगालते हुए उसमें रखे 20 हजार रुपये नगद, मगलसूत्र, पायल, सोने की चेन आदि जेवरात व कपड़ा उठा ले गए। भोर में घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।
वहीं विंध्याचल थाना क्षेत्र के बावली चौराहा निवासी माता जीवावन पुत्र विदेशी अग्रहरी की जनरल स्टोर की दूकान है। यहां से चोर 30 हजार नगदी, सिगरेट समेत अन्य सामान उठा ले गए। इसी प्रकार कोतवाली रोड पर रमेश जायसवाल का होटल है। रमेश के होटल के काउंटर में रखे पैसे समेत अन्य सामान चोर ले गए। कोतवाली रोड पर ही शारदा देवी की प्रसाद की दूकान का ताला तोड़ कर हजारों रुपये मूल्य का सामान चुरा ले गए।