फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: उद्योग बंधु की बैठक में छाया क्षतिग्रस्त सड़कों का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, पथरहिया स्थित औद्योगिक आस्थान में सफाई व भारी वाहनों की आवाजाही में आड़े आ रहे बेतरतीब ढंग से लगे बिजली के खंभों का मुद्दा छाया रहा। उद्यमियों ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, औद्योगिक आस्थान में सफाई की व्यवस्था तथा बेतरतीब ढंग से लगे बिजली के खंभों को हटवाने की मांग की।
विज्ञापन

आईआईए के मनोज खंडेलवाल ने कहा कि नगर के मध्य की ज्यादातर सड़कें गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अलावा अन्य कार्यदायी संस्थाओं की तरफ से खोद कर छोड़ दी गई हैं। इसके चलते भारी वाहनों का प्रवेश नगर में लगभग बंद हो गया है। उन्होंने इमामबाड़ा के अलावा अन्य स्थानों पर उद्यमियों और राहगीरों की समस्याओं को देखते हुए क्षतिग्रस्त सड़कों की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की। आईआईए के मंडलीय सचिव मोहनदास अग्रवाल, सदस्य कल्याण अग्रहरि ने औद्योगिक आस्थान पथरहिया की बदहाली का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक आस्थान में उद्यमियों के गेट के सामने बेतरतीब ढंग से हाईटेंशन बिजली के खंभे लगे हैं। इससे माल लेकर गोदाम में आने-जाने वाले वाहनाें के खंभों से टकराने का खतरा रहता है। उद्यमियों ने बिजली के खंभों को इधर-उधर कराने की मांग की। बैठक के दौरान चुनार से तीन किमी आगे स्थित 10 इकाइयों को जोड़ने वाले चुनार-उदित नगर-बड़ागांव के क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत पर भी चर्चा हुई। ओडीओपी पर चर्चा हुई। सीडीओ विशाल कुमार ने जल निगम के सहायक अभिंयता को अनगढ़ रोड, स्टेशन रोड, पैरिया टोला, सबरी व रतनगंज मार्ग की अविलंब मरम्मत कराने का निर्देश दिया। औद्योगिक आस्थान पथरहिया में नगर पालिका की तरफ से गृह व जल कर के भुगतान के लिए नोटिस जारी किए जाने पर उद्यमियों ने नाराजगी जताई। बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार, आशीष बुधिया, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें