फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: छात्रा को स्वरोजगार के लिए इनरव्हील क्लब मिर्जापुर समन्वय ने मदद की

विज्ञापन
छात्र को फूड ठेला भेज करती इनर व्हील मिर्जापुर की सदस्य, स्रोत संस्था
विज्ञापन
मिर्जापुर। इनरव्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर समन्वय ने महिला सशक्तीकरण और शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में पहल करते हुए जरूरतमंद छात्रा को ठेला भेंट किया। कहा कि क्लब का उद्देश्य छात्रा को स्वरोजगार से जोड़कर उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। जिससे वह अपनी शिक्षा बिना किसी बाधा के जारी रख सके।
विज्ञापन

क्लब की अध्यक्ष अंजू साध के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा को खाद्य सामग्री विक्रय के लिए फूड ठेला सौंपा गया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि आर्थिक अभाव किसी भी बेटी की शिक्षा में बाधा नहीं बनना चाहिए। स्वरोजगार के माध्यम से छात्रा आत्मनिर्भर बनने के साथ अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकेगी। इस अवसर पर क्लब की सचिव रजनी गुप्ता, संजना अग्रवाल, रूबी वालिया, खुशबू गुप्ता, सुप्रीत कौर, सारिका अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें