फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल संरक्षण के बारे में दी गई जानकारी

Mon, 08 Dec 2014 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 कलवारी मड़िहान स्थित राम खेलावन सिंह पीजी कालेज में गृह विज्ञान विभाग की ओर से सोमवार से 15 दिवसीय फल संरक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन


जिसमें छात्राओं को फल संरक्षण की जानकारी दी गई।
शिविर का शुभारंभ करते हुए कालेज के प्रबंधक और संरक्षक मुख्य अतिथि जगदीश सिंह पटेल ने कहा कि वर्तमान युग में कौशल विकास बहुत जरूरी है। प्रशिक्षण से युवाओं में आत्मनिर्भरता की भावना बढ़ती है।

फल संरक्षण केंद्र के प्रभारी और प्रशिक्षक प्रभात ने 15 दिवसीय शिविर की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को आचार, मुरब्बा, जैम, सास को बनाने के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रभारी प्राचार्य डा. अजय कुमार पांडेय ने कहा कि इस शिविर से छात्राओं को नई जानकारियां और  प्रशिक्षण दिया जाएगा। कहा कि प्रशिक्षण से छात्राओं के कौशल में वृद्धि होगी। कार्यक्रम के दौरान उप्र प्रबंधक सिद्धनाथ सिंह, सुनीता लाल और अर्चना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें