फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे घर के मलबे में दबे पति-पत्नी, बच्चे

Sun, 23 Jul 2017 12:27 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महामलपुर गांव के गौतमान बस्ती में जलभराव के चलते शनिवार भोर में  एक कच्चा मकान गिर गया। उसके मलबे के नीचे दब कर पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि उनके बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हैं। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला और सीएचसी कछवां ले गए। वहां डाक्टर ने पति-पत्नी को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

   
सुरेश गोड़ (35) वर्ष अपनी पत्नी निशा (30), बेटा किशन (18) व बेटी शालू (15) के साथ अपने एक कमरे वाले खपरैल के घर में शुक्रवार की रात सो रहा था।  भोर में चार बजे सुरेश के मकान के पीछे खंडहर हो चुके मकान हैं, जलभराव के चलते उनकी दीवार सुरेश के मकान पर गिर गई और उसका घर भी जमींदोज हो गया। कुछ गिरने की आवाज आने पर पड़ोसी बंशी और कान्ता बाहर आए और शोर मचाकर गांव वालों के एकत्रित करके चारों को मलबे के नीचे से निकाला। सीएचसी कछवां ले गए। डाक्टरों ने सुरेश और निशा को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। शालू व पुत्र को इलाज के बाद छोड़ दिया। सुरेश मजदूरी करके परिवार चलाता था। उसकी मौत के बाद परिवार संकट में पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें