विंध्याचल मार्ग स्थित सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में उ.प्र. भारत स्काउट एवं गाइड शिविर का त्रिदिवसीय आयोजन किया गया।
विद्यालय परिसर में 15,16,17 अप्रैल को आयोजित शिविर में कक्षा छह एवं सात के करीब दो सौ छात्राें ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने सहित मानवीय गुणों की शिक्षा प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान की गई।
स्काउट-गाइड के प्रशिक्षक केएम शुक्ल एवं अगस्त मुनि उपाध्याय ने प्रथम दिन छात्र-छात्राआें को कई टोलियाें में विभक्त करके प्रारंभिक जानकारी दी।
शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को स्काउट-गाइड के नियम, प्रतिज्ञा, सिद्धांत एवं आंदोलन की जानकारी दी गई। इसके पूर्व शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रधानाचार्य शिवानी कौशिक ने ध्वजारोहण कर किया।
शिविर के दूसरे दिन बीपी सिक्स एक्सरसाइज, प्रथम सोपान की गांठे, प्राथमिक चिकित्सा, सामाजिक कुरीतियाें पर आधारित टोलीवार कैंप फायर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को विभिन्न सिटी संकेत एवं खोज के चिन्ह बताए। तीसरे दिन छात्राें को टेंट निर्माण करना सिखाया गया तथा विभिन्न प्रतियोगिताआें का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चाें ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहने, स्वस्थ्य जीवन के रहस्य, प्राथमिक चिकित्सा एवं मानवीय गुणों की शिक्षा प्रदान की गई।