विंध्याचल में उद्यान विभाग के स्टाल से पौधे प्राप्त करती आगरा से आई महिला श्रद्धालु।-संवाद।
- फोटो : इकौना में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते विधायक।
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी के दर्शन को आए 300 श्रद्धालुओं को उद्यान विभाग की तरफ से पौधे बांटे गए। मंगलवार को उद्यान निरीक्षक देवी भक्तों को महाप्रसाद के रूप में पौधे बांटे। मंगलवार को सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों को पौधे बांटे गए।
पौधरोपण को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग की तरफ से 23 जनवरी से एक पेड़ मां के नाम से वितरित किया जा रहा है। इसमें अमरुद, आंवला, नींबू, बेल, कटहल, सहजन और जामुन के पौधे शामिल हैं। उद्यान निरीक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने आगरा से मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आईं निर्मल अवस्थी को जामुन का पौधा दिया गया। वैसे तो हर दिन पौध वितरित किए जा रहे हैं लेकिन नवरात्र में नौ दिनों 24 घंटे स्टॉल पर श्रद्धालुओं को नि:शुल्क पौधे बांटे गए। उद्यान निरीक्षक ने बताया चैत्र नवरात्र से अब तक 50 हजार से ज्यादा पौधे बांटे जा चुके हैं।