समाज के लोगों ने अबीर गुलाल लगा कर एक दूसरे को होली की बधाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ हलवाई महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री भोलानाथ ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में महाशंकर ने भजन और रामू गुप्ता ने अपनी बेहतरीन काव्य रचनाओं से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समाज के लोगों को संबोधित करते हुए भोलानाथ ने कहा कि होली, एकता, समरसता और भाईचारे का प्रतीक है। अध्यक्षता सत्य नारायन और संचालन गोपाल दास ने किया।
कार्यक्रम में सत्य नारायण प्रसाद, गोपाल दास लल्लू, गौरीशंकर, द्वारिका, प्रेमचंद्र, रविश्ंाकर, शशिकांत मोदनवाल, आरती देवी, मंजू लता आदि शामिल रहे।
हलिया संवाददाता के अनुसार, आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से बरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर बधाई दी। मुख्य अतिथि एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजयधर दूबे ने शिक्षा मित्रों के समायोजन के लिए संघर्ष की बात की।
समारोह की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष राजेश दूबे व संचालन रविशंकर ने किया। इस दौरान आदिशंकर दूबे, ब्रम्हधर दूबे, कोकिला प्रसाद, महेंद्र सिंह, जगदीश, राम नगीना, हरि नारायण आदि मौजूद रहे।