फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विंध्य की पौड़ी पर शासन का इमरजेंसी ब्रेक विंध्याचल के 8 घाटों का निर्माण कार्य ठप

विज्ञापन
विंध्याचल ​स्थित निर्माणाधीन गंगा घाट, स्रोत संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल में गंगा के आठ घाटों पर चल रहे विंध्य की पौड़ी के कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। शासन से मिले आदेश के बाद जिला प्रशासन ने काम को रुकवा दिया है। पर्यटन निदेशक के पत्र पर ऐसा किया गया है। जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि तो की पर इसके पीछे के कारणों की जानकारी होने से इन्कार किया। इस योजना के अंतर्गत विंध्याचल धाम में गंगा के परशुराम, पक्का, अखाड़ा, भैरव, गुदरिया, बाबा सहित आठ प्रमुख घाटों को जोड़ा जाना है। करीब 550 मीटर गंगाघाट को जोड़कर विंध्य की पौड़ी का निर्माण किया जाना है। निर्माण की जिम्मेदारी कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज व जल निगम को दी गई है। घाट के निर्माण में 48 करोड़ 76 लाख लगेंगे। विगत कुछ महीनों से युद्धस्तर पर निर्माणकार्य दिन रात चल रहा था। इस कार्य को नवरात्र आरंभ के पूर्व ही संपादित करने का निर्देश कार्यदाई संस्था को दिया गया था।
विज्ञापन

महानिदेशक पर्यटन से आदेश पत्र जारी हुआ कि मां की पौड़ी का निर्माणकार्य तत्काल रोक दिया जाय। महानिदेशक के आदेश के बाद कार्यदाई संस्था को निर्माणकार्य तत्काल रोकने का निर्देश दिया गया। आदेश पत्र में मुख्य कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि महानिदेशक पर्यटन के यहां से निर्माणकार्य रोकने का आदेश जारी किया गया जिसमें किसी कारण का उल्लेख नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें