फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोदी गई सड़कों की तत्काल मरम्मत कराए जल निगम : डीएम

विज्ञापन
शहरनामा की फोटो---कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक में मौजूद उद्यमी।- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने अपनी समस्याएं गिनाईं। जिलाधिकारी ने निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों निर्देशित किया। बैठक में चुनार से तीन किमी आगे स्थित लगभग 10 इकाइयों को जोड़ने वाले चुनार उदित नगर बाड़ा जर्जर मार्ग बनवाने का मुद्दा उठा। जिलाधिकारी पंवन कुमार गंगवार ने अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को पेयजल के लिए खोदी गई सड़को की मरम्मत नही कराए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। जल निगम को तत्काल सड़क मरम्मत कराने के निर्देश दिए। ओडीपी, सीएफसी निर्माण के बारे में सहायक अभियंता यूपीएसआईसी की तरफ से जिलाधिकारी को बताया गया कि 15 फरवरी 2026 तक निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा। इस पर जिलाधिकारी ने हैंड ओवर कराने का निर्देश दिया। बैंक भूतल पर शिफ्ट करने के संबंध में जिला अग्रणी प्रबंधक ने बताया कि अप्रूवल के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। डीएम ने अप्रूवल के बाद जितनी भी शाखाएं प्रथम तल पर उन्हें भूतल पर लाने की बात कही। मेंसर्स आरिका इंटर प्राइजेज व विराट लैबको के भुगतान का मामला उठाया गया। डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए भुगतान के लिए निर्देशित किया। उद्योग विभाग द्वारा संचालित एमवाईएसवाई, ओडीओपी (कालीन/पीतल) एवं सीएम युवा की समीक्षा करते हुए डीएम ने उपायुक्त को लंबित प्रार्थना पत्रों को समय सीमा के अंदर निस्तारण करने को कहा। बैठक में सीडीओ विशाल कुमार, उपायुक्त दया शंकर सरोज, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गोवा लाल, उद्यमियों में आईआईए मंडलीय अध्यक्ष मोहनदास अग्रवाल, सचिव मनोज खंडेलवाल, कल्याण अग्रहरि, अमित श्रीनेत्र, दुर्गा प्रसाद चौधरी, शत्रुघ्न केसरी, आशीष बुधिया अध्यक्ष आदि उद्यमी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें