फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार सभी मुद्दों पर असफल साबित

Sat, 31 Oct 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 पूर्व विधायक रामचंद्र मौर्य के निधन पर शोक जताने उनके आवास पर पहुंचे विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश की सपा सरकार पर जम कर बरसे।
विज्ञापन


 कहा कि यह  गुंडों मवालियों की सरकार है। सरकार सभी मुद्दों पर असफल साबित हुई है। सपा सरकार की चुनावी घोषणाएं रद्दी की टोकरी में सड़ रही हैैं। मौर्य ने कहा कि पूरे प्रदेश में गुंडे माफियाओं का बोलबाला है।

 गुंडे बेखौफ हो कर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। प्रदेश में अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार अपनी विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए मंत्रियों को हटाने का नाटक   किया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए मंत्रियों को हटाने का नाटक किया है जिससे सरकार पर उंगली नहीं उठे। अभी भी दर्जनों दागी मंत्री सरकार में हैं।

 कई पर एफआईआर भी दर्ज  हुए, लेकिन वे मंत्री पद पर बने हुए हैं। इन्हें भी बाहर का रास्ता दिखाते तो जनता के बीच सरकार की छवि अच्छी बनती। बद अच्छा और  बदनाम बुरा कहावत है,  लेकिन इस सरकार में बद भी हैं बदनाम भी हैं।

 तीन वर्ष में सरकार अपने असफलताओं पर लगाम नहीं लगा सकी है।  उन्होंने दाल की महंगाई की चर्चा करते उन्होंने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि जनता के प्रति जो जवाबदेही ह,ै उसे पूरा किया जाय।  दैवीय आपदा के लिए प्रबंधन पहले से होना चाहिए था।

 पर्याप्त मात्रा में खाद्य का स्टाक होना चाहिए। दाल आज दवा हो गई है। प्याज के नाम पर पिछले सरकार पर अंगुली उठी थी। अच्छे दिन लाने वाली मोदी सरकार ने बुरे दिन का आगाज कर दिया है।

 विदेशों से काला धन नहीं आया। कहा कि इस सरकार ने महंगाई का रिकार्ड बनाया है। मोदी मनमोहन सिंह को मौनी बाबा कहते थे, महंगाई पर खुद ही मौनी बाबा बन गए हैं। पत्रकार पर हमले के बारे में उन्होंने कहा कि जब जब सपा की सरकार होती है हल्ला बोल के माध्यम से पत्रकारों पर हमले होते रहे हैं। स्थानीय पत्रकार पर हमले के मामले को उन्होंने विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें