मिर्जापुर। ज्योति पर्व दीपावली के मद्देनजर नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में बिकने के लिए मिट्टी के दीए की दूकानें सज गई हैं।
नगर के संगमोहाल, महुवरिया, लोंहदी, रमईपट्टी, स्टेशन रोड, सबरी, महंत शिवाला सहित कई अन्य इलाकों में कुम्हार लोग मिट्टी के दीपक बनाने का काम तेज कर दिए हैं।
वर्तमान समय में नगर के कई बाजारों में तो दीए की बिक्री भी शुरू हो गई है। प्रमुख सड़क की पटरियों पर लगी दीए की दूकानों पर छोटे-बड़े मिट्टी के दीपक सहित मिट्टी से बने अन्य चीजों की बिक्री भी शुरू हो गई है।