फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मिर्जापुर और अंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब की बालिका टीम फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
मिर्ज़पुर प्रीमियर लीग में भानू मिश्रा मैन आफ द मैच। स्त्रोत-संस्था
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला फुटबॉल संघ की ओर से मोर्चाघर मैदान पर आयोजित डिविजनल फुटबॉल चैंपियनशिप में बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें मिर्जापुर और अंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। वहीं बालक वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम और विक्रम स्पोर्टिंग क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

जिला फुटबॉल संघ के सचिव मोहम्मद आरिफ नजमी ने बताया कि बालिका वर्ग के पहले मुकाबले में मिर्जापुर की टीम ने भदोही को 1-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में अंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब ने विक्रम स्पोर्टिंग क्लब को 1-0 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। बालक वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम स्पोर्टिंग क्लब ने पैनम क्लब को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरे मुकाबले में विक्रम स्पोर्टिंग क्लब ने भदोही को 1-0 से पराजित किया।
बालिका वर्ग के मुकाबलों का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिंचाई कार्य मंडल के अधीक्षण अभियंता एसएन शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बालक वर्ग के मैचों का उद्धाटन फतहां चौकी प्रभारी संजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच के निर्णायक मोहम्मद अशरफ अली, यश यादव, आकिब अख्तर अली, प्रतिभा निराला, भानु चंद्र, विद्या और अनिल कुमार प्रजापति रहे। इस दौरान जिला फुटबॉल संघ के सचिव मोहम्मद आरिफ नजमी, मो. तुफैल्र तौफीक और गौरव कुमार मौजूद रहे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें