फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीर्थ पुरोहितों की आमसभा ने कार्यकारी अध्यक्ष पर लगाई मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी मंदिर व्यवस्थापिका समिति की ओर से बुधवार को आमसभा बुलाई गई। मंदिर की छत पर हुई आमसभा में जुटे तीर्थ पुरोहितों ने सर्वसम्मति से अवनीश मिश्रा को कार्यवाहक अध्यक्ष माना।
विज्ञापन

आमसभा के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष अवनीश मिश्रा ने पत्रकारों से कहा कि व्यवस्थापिका समिति ने उन्हें कार्यवाहक अध्यक्ष चुना है। वहीं, नगर मजिस्ट्रेट व विंध्य विकास परिषद के सचिव ने एक पत्र दिया, जिसमे कहा गया है कि प्रशासन ने उन्हें कार्यवाहक अध्यक्ष नहीं माना। पत्र में कई तरह के कारण बताए गए हैं। इसके लिए व्यवस्थापिका समिति की बैठक बुलाई गई। इसमें निर्णय लिया कि अवनीश मिश्रा ही कार्यवाहक अध्यक्ष होंगे। इसके बाद शाम चार बजे आमसभा में सर्वसम्मति से कार्यवाहक अध्यक्ष के फैसले पर मुहर लगा दी गई।
उन्होंने कहा कि अब किसी भी व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन पत्र देगा और पंडा समाज आमसभा में उसकी संस्तुति करेगा। उसके बाद ही यहां कोई काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का कोई हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी कमेटी प्रशासन का सहयोग कर श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था करेगी। कहा कि प्रशासन ने जो आरोप उनके ऊपर लगाया है, उसमें अदालत ने क्लीन चिट दे दी है। आमसभा के दौरान एडीएम, एएसपी, एसडीएम और सीओ पुलिस बल के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन

-
प्रशासन ने कार्यवाहक अध्यक्ष पर उठाया था सवाल
नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय ने सोमवार को पत्र जारी कर श्रीविंध्य पंडा समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि इस संस्था की नियमावली में कार्यवाहक अध्यक्ष के पद की कोई जगह नहीं है। नियमों का उल्लंघन कर कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है, जो स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें