जिला खाद्य सुरक्ष और औषधि प्रशासन (एफएसए) टीम ने शनिवार को लालगंज और मड़िहान क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी के निर्देशन में टीम ने मड़िहान में छह, लालगंज में दस और नगर स्थित एक प्रदर्शनी से अचार के नमूने भरा।
साथ ही नमूनों को जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेज दिया। टीम द्वारा दूकानों पर छापेमारी से दूकानदारों मेें हड़कंप मचा रहा।
त्योहारों के आते ही बाजारों में मिलावटी खाद्य पदार्थो की बिक्री में तेजी आ जाती है। मिलावटी खाद्य पदार्थो की बिक्री रोकने के लिए जिला खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन (एफएसए) ने लालगंज और मड़िहान क्षेत्र और बाजारों में दूकानों पर जांच किया। विकास खंड लालगंज में एसडीएम जैनेंद्र सिंह की अध्यक्षता में दूकानों पर जांच किया गया।
जांच के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव, खाद्य निरीक्षक रत्नाकर सिंह, प्रेमचंद्र, स्वामी नाथ, संदीप सिंह आदि ने एक लड्डू, एक बर्फी, चार दूध का नमूना लिया। इसके बाद टीम ने एसडीएम लालगंज दिवाकर सिंह के निर्देशन में लालगंज बाजार में दूकानों की जांच किया।
जांच के दौरान छह खोआ, एक बरफी, एक घी, एक दूध और एक लड्डू का नमूना का लिया। इसके बाद टीम ने नगर में चल रहे प्रदर्शनी मेें बिक रहे अचार का नमूना लिया। एफएसए टीम की छापेमारी से दूकानदारों में हड़कंप मचा रहा। निरीक्षण के दौरान सुपरवाईजर रामधनी और रविशंकर आदि मौजूद रहे।