फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने किया शिलान्यास

Thu, 20 Aug 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/ मिर्जापुर/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद अनुप्रिया पटेल ने बुधवार को मड़िहान विधानसभा के पचोखरा, चौखड़ा, परैनियां, सेमरा बरहों, चितविश्राम, राजगढ़ बाजार, करौंदा, रैकरी, गढ़वा घाट आदि गांवों का भ्रमण किया।
विज्ञापन


साथ ही चौपाल लगाकर किसानों की समस्याओं को सुना। सांसद ने ददरा बाजार में बस यात्री शेड का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि दूर दराज से यात्रा करने वाले लोगों को बस यात्री शेड के निर्माण से लाभ होगा।

सांसद ने कहा कि क्षेत्र की जनता की प्राइमरी विकास की आवश्यकता पूरी होगी।

 इसके लिए में दृढ़ संकल्पित हूं। मड़िहान विधानसभा के चितविश्राम ग्रामसभा में किसानों के जनचौपाल को संबोधित करते हुये सांसद ने कहा कि सोनलिफ्ट का पानी किसानों के खेत पहुचाने के लिए संघर्षरत हूँ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरी सोनलिफ्ट उपेक्षा की शिकार हो गई है। जिसके कारण राजगढ़ मड़िहान, लालगंज के किसान सिचॉई एवं पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं।

 किसानों के जनचौपाल के बाद सांसद ने राजगढ़ बाजार में स्थित अपना दल के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को 23 अगस्त को इलाहाबाद के मेजा में आयोजित रैली को सफल बनाने का आहवान किया।

उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में मड़िहान विधानसभा से पहुंच कर रैली को सफल बनावें।

मड़िहान विधानसभा में मेघनाथ पटेल, रमेश पटेल, उदय पटेल, अवधेश पटेल, अर्जुन पटेल, सुजीत पटेल, अनिल सिंह, डा अंशु, राजदीप, रामनारायन सिंह, विरेंद्र बबलु सिंह, गिरिश चन्द्र सिंह, दिनेश वर्मा, डा. अशोक सिंह, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें