क्षेत्र के सागरपुर मुजेहरा गांव के एक मकान में सोमवार की रात ढिबरी गिरने से आग लग गई। जिससे मकान में रखा अनाज, कपड़ा और 25 हजार नगदी समेत लगभग डेढ़ लाख का सामान जलकर राख हो गया।
ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग को बुझाया। मुजेहरा गांव के निवासी शिवप्रकाश ने बताया कि रात के समय घर के आंगन में खाना बन रहा था। मकान के एक कमरे में ढिबरी जल रही थी। रात के करीब आठ बजे ढिबरी गिर गई। इसकी चपेट में आने से कमरे में रखा अनाज और कपड़ा धू-धू कर जलने लगा।
आग की लपट देख परिवार वाले परेशान हो गए। आग को बढ़ता देख परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से पास ही स्थित तालाब के पानी से आग को बुझाया। आग से कमरे में रखा चना, अन्य अनाज, कपड़ा और 25 हजार नगदी जलकर राख हो गई।