फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 06 May 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सरकारी कर्मचारी घोषित कर मानदेय 15 हजार करने की मांग की। साथ ही उन्हें अन्य सुविधा भी प्रदान करने को कहा। प्रदर्शन की जानकारी होने पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट ने उनकी समस्या सुनते हुए ज्ञापन लिया।
विज्ञापन


सिविल लाइन से जुलूस निकाल कर आशा कार्यकर्ता कचहरी मार्ग होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचीं। कलेक्ट्रेट पहुंच कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
 कहा कि कार्यकर्ताओं को मिल रहा मानदेय नाकाफी सिद्ध हो रहा है। मौसम की परवाह करते बिना आशाएं सरकारी काम करती हैं लेकिन उनकी सुविधाओं की सुधि कोई नहीं लेता है।

 मांग किया कि सभी योजना कर्मी आशा, आंगनबाड़ी, मध्याह्न भोजन कर्मी को सरकारी कर्मचारी घोषित कर न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाय, असंगठित क्षेत्र के लोगों को सामाजिक सुरक्षा के साथ न्यूनतम पेंशन तीन हजार  प्रतिमाह व मजदूर सुरक्षा कानून मुहैया कराया जाय। संघ के अध्यक्ष मोहम्मद हसन खान, धीरेन्द्र सिंह, हेमलता देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें