फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम चरण के लिए आज पड़ेंगे वोट

Wed, 09 Dec 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में ग्राम प्रधान और सदस्य पद के अंतिम चरण का मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां बूथों पर रवाना हुईं। अंतिम चरण में जमालपुर और नरायनपुर में मतदान होगा।
विज्ञापन


पहले और दूसरे चरण में हिंसक घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। जिससे पोलिंग पार्टियों को कड़ी सुरक्षा में बूथों पर भेजा गया।

जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सिंह ने नरायनपुर और मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह ने जमालपुर  ब्लाक पर अपनी निगरानी में पोलिंग पार्टियों की रवानगी कराया।

मंगलवार की सुबह कोहरे के कारण मतदान कार्मिकों को केंद्रों पर पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
त्रिस्तरीय पंचायत  चुनाव के अंतिम चरण में  जमालपुर और नरायनपुर में मतदान नौ दिसंबर को 226  मतदान  केंद्रों पर होगा।

क्षेत्र को  पांच  जोन  और 46  सेक्टर  में  बांटा गया है। अंतिम चरण  में 195 ग्राम  पंचायत और 2435 ग्राम पंचायत  सदस्य पद के लिए  मतदान होगा। चुनाव के लिए 26 न्याय  पंचायतों  में 226 मतदान  केंद्र और 514 बूथ बनाए  गए हैं।
विज्ञापन


विकास खंड नरायनपुर के 96  ग्राम पंचायतों में  मतदान के लिए 119  मतदान केंद्र और 252 बूथ बनाए गए  हैं। वहीं जमालपुर ब्लाक के 99 ग्राम  पंचायतों में मतदान के लिए 107 मतदान  केंद्र और 262 बूथ  बनाए गए हैं।
विज्ञापन


 जिन  पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग  और  प्रत्याशियों के  भाग्य को बैलेट  बाक्स में बंद करेंगे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें