पुलिस अधीक्षक अरविंद की अध्यक्षता में शनिवार की रात पुलिस लाइन परिसर में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें एसपी ने पंचायत चुनाव के चतुर्थ चरण के मतदान एवं मतगणना को देखते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी,प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं चौकी प्रभारी को अपने अपने क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों एवं मतदान केंद्रों का भ्रमण करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि जहां विवाद हो वहां तत्काल निरोधात्मक कार्रवाई करें।
चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले अराजकतत्वों को चिह्नित कर भारी से भारी धनराशि से पाबंद कराए। उन्होंने निर्देश किया कि जिले में हो रही लगातार चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह से लगाम लगाया जाए। रात में गश्त को बढ़ाए ताकि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को रंगेेहाथ पकड़ा जा सके।
जिन घटनाओं का अनावरण नहीं हुआ उसका तत्काल खुलासा किया जाए। कहा कि पुश तस्करी किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। इसकी शिकायत मिलने पर संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि लोक अदालत से संबंधित सभी सम्मन की शत प्रतिशत तामीला कराकर संबंधित को भेजवाए।
उन्होंने कहा कि थाने में आने वाली जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुने और उसका निस्तारणकराने का प्रयास करें। कहा कि यदि मतदान के दौरान कोई भ्ाी माहौल खराब कर रहा हो तो उस पर कड़ी कार्रवाई करने से न चूका जाए।
चेतावनी दी कि अधिकारी यदि लापरवाही करेंगे तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसपी सिटी अजय सिंह, आपरेशन अरविंद मिश्रा, समस्त सीओ, थाना प्रभारी, सीएफओ, पीआरओ एनएन सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूदरहे।