फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पूर्व आईएएस ने मुद्दा उठाया तो आगे बढ़ी उच्च प्राथमिक विद्यालय के निर्माण की फाइल

विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन के लिए लहुरियादह में आवंटित भूमि समतल करने में जुटा जेसीबी।-सोशल मीड
विज्ञापन
पूर्व आईएएस ने मुद्दा उठाया तो आगे बढ़ी उच्च प्राथमिक विद्यालय के निर्माण की फाइल
विज्ञापन

- बीईओ ने जमीन का सीमांकन कराया, 2025 में ही निर्माण के लिए मिले थे 25.58 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
ड्रमंडगंज (मिर्जापुर)। लहुरियादह गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण की फाइल आगे बढ़ गई गई है। निर्माण का बजट 2025 में ही स्वीकृत हुआ था लेकिन जमीन का सीमांकन तक नहीं हो पाया था। पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने मुद्दा उठाया तो बीईओ प्रकाश चंद्र यादव और ग्राम प्रशासक कौशलेंद्र गुप्ता टीम के साथ बुधवार को गांव पहुंच गए। टीम ने आवंटित जमीन का सीमांकन कराया। बीईओ ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय लहुरियादह के प्रधानाध्यापक गंगा शंकर ओझा की देखरेख में भवन का निर्माण होगा। इसके लिए 25.58 लाख रुपये स्वीकृत हैं।
तत्कालीन डीएम दिव्या मित्तल ने 2023 में लहुरियादह गांव का निरीक्षण किया था। इस बीच गांव की देवकली ने बच्चों की पढ़ाई का मुद्दा उठाया। देवकली ने कहा कि कक्षा पांच तक की पढ़ाई का ही विकल्प है। आठवीं तक की पढ़ाई की व्यवस्था हो जाए तो अच्छा रहेगा। 2024 में उच्च प्राथमिक विद्यालय बनाने की स्वीकृति मिल गई। 2025 में ही बजट स्वीकृत हो गया लेकिन जमीन का सीमांकन नहीं हो सका। इस बीच पूर्व आईएएस ने इस्तीफा दिया और वीडियो संदेश जारी करके राजनीति में एंट्री का एलान किया। वीडियो संदेश में ही लहुरियादह उच्च प्राथमिक विद्यालय का जिक्र किया और कहा कि विद्यालय निर्माण में देरी का हिसाब मांगना है। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने तेजी दिखाई है।
विज्ञापन

ग्रामीण कृष्णा वर्मा, गीता देवी, हीरा यादव, लालबहादुर यादव ने कहा कि विद्यालय बनने के बाद बच्चों को आठवीं तक की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। विद्यालय के लिए जो जमीन मिली है उसके पास नाला है। बारिश में जलभराव की समस्या होगी। भवन निर्माण से पहले ही जलनिकासी के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए।
विज्ञापन

कोट
विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में 25.58 लाख रुपये हस्तांतरित किए जा चुके हैं। निर्माण कार्य शुरु कराया जा रहा है। -अनिल कुमार वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मिर्जापुंर।

उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन के लिए लहुरियादह में आवंटित भूमि समतल करने में जुटा जेसीबी।-सोशल मीड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें