फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बरामदे में मगरमच्छ देख परिवार में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। मड़िहान थाना क्षेत्र के बेदौली गांव में शनिवार एक घर के बाहर बरामदे में 5 फीट का मगरमच्छ देखकर परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी बीच मगरमच्छ गेहूं के खेत में जाकर छिप गया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को फोन किया लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़कर नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

बैदौली गांव निवासी कल्लू प्रसाद मौर्य शनिवार को 8.30 बजे खाना खाकर सोने के लिए बाहर बरामदे में पहुंचे तो सामने मगरमच्छ देखकर हक्का-बक्का रह गए। उनके चिल्लाने पर परिजन और पड़ोस के लोग पहुंच गए। भीड़ को देखकर मगरमच्छ घर के सामने गेहूं के खेत में भागकर छिप गया।
इसके बाद गरीब, अमित, जयप्रकाश, चंद्रिका, चंदन, बंदन, अनिल आदि ग्रामीणों ने गेहूं खेत से मगरमच्छ को पकड़कर नदी में छोड़ दिया। इस संबंध में रेंजर सिरसी गोवर्धन गिरी का कहना है कि वाचरों को गांव में भेजा गया था। हो सकता है कि उनके पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें