श्री खत्री सभा की ओर से रविवार को नगर के गजियाटोला स्थित
खत्री धर्मशाला में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिला
नेत्र सचल इकाई के सर्जन डा. रघुनंदन ने 185 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया।
शिविर के दौरान मरीजों को नि:शुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया। इस मौके
पर 30 मरीजाें को मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चयनित किया गया। शिविर का
उद्घाटन डा. राम मेहरोत्रा ने किया।
इस दौरान खत्री सभा के अध्यक्ष अजय
कुमार मेहरोत्रा, राज मोहन सेठ, राजकुमार टंडन, सीताराम मेहरोत्रा, अजय
खत्री, पशुपति नाथ टंडन आदि मौजूद रहे।