रमईपट्टी स्थित नेहरू कालेज में दो दिवसीय आगाज-2015 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन विविध प्रकार की स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
संस्था की तरफ से सभी विजयी बच्चाें को पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
इस अवसर पर आयोजित गायन, नृत्य, केबीटी एवं रैंप शो कार्यक्रम में नगर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चाें ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। नेहरू कालेज के छात्र-छात्राओं ने ग्रुप डांस व रैंप शो के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि कनहर सोनभद्र के एडमिनिस्ट्रेटिव आफिसर सुधीर कुमार खेर ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया।
विद्यालय के एमडी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजनाें से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं का विकास होता है। संस्था की निदेशिका वैशाली श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चाें में प्रतिभाओं की कमी नहीं है,
जरूरत इस बात की है कि उनको सही दिशा दी जाए। इस दौरान चेयरमैन प्रदीप श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, अमित प्रजापति, उदयकांत मिश्र, अनुभव श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, अरविंद चतुर्वेदी, शाइनीन, अंकिता सहित तमाम गणमान्य लोग व संस्था के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।