फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मंडी के कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली

विज्ञापन
मंडी को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को शपथ दिलाते नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी।- सोशल मीडि
विज्ञापन
मिर्जापुर। शुभ मंडी-स्वच्छ मंडी अभियान के तहत शुक्रवार को मंडी परिसर में भव्य दीपोत्सव हुआ। सचिव धीरेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में 1000 से अधिक दीप जलाकर मंडी परिसर को रोशन किया। जगह-जगह बनाई गई आकर्षक रंगोलियों ने भी लोगों का ध्यान खींचा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मंडी को सर्वाधिक राजस्व देने वाले तीन व्यापारियों बीरबल सोनकर, मोहम्मद हसनैन और अरविंद फूड कंपनी के प्रोपराइटर मानिकचंद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वहीं, स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सफाईकर्मी बुद्धिराम यादव उर्फ तरिया को सम्मानित किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष ने व्यापारियों और किसानों को मंडी परिसर स्वच्छ रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और स्वच्छता अभियान में भागीदारी निभाने की शपथ दिलाई। किसानों और व्यापारियों को मंडी परिषद की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में संभागीय उपनिदेशक कुलभूषण वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार सहित मंडी के व्यापारी, किसान और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें