फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से करें पालन

Tue, 24 Nov 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के संबंध में बैठक हुई। जिसमें डीएम ने कहा कि पंचायत चुनाव में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कड़ाई से कराया जाए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ने आबकारी विभाग को  शराब की दूकानों पर छापेमारी करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने और वहां की व्यस्थाओं का दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

 तहसीलदार को निर्देश दिया कि मतदाता सूूची को तत्काल ठीक कराएं। मतदाता सूची को लेकर ही सारी गड़बड़ी हो रही है। एसडीएम सदर ने डीएम को बताया कि क्षेत्र में कुल 1883 शस्त्र जमा किया गया । साथ ही 2070 अवैध शराब पकड़ी गई है। वहीं 43 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


एसडीएम लालगंज ने बताया कि लालगंज तहसील में 562 असलहे जमा कराए गए। जबकि छापेमारी में1729 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई है। 17 बूथों का भी निरीक्षण किया।

एसडीएम चुनार ने बताया कि क्षेत्र में 1039 असलहे जमा कराए गए हैं। छापेमारी के दौरान 2343 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई है। वहीं 22 बूथों का भी निरीक्षण किया गया है।

एसडीएम मड़िहान ने बताया कि क्षेत्र में 348 असलहों को जमा कराया गया है। क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 880 लीटर शराब पकड़ी गई है। उन्होंने नौ बूथों का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन


बैठक में अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर, नगर मजिस्ट्रेट आनंद कुमार, एसडीएम, तहसीलदार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें