फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एमपी आरटीओ कार्यालय के चार कर्मियों के खिलाफ चालक ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। इंट्री फीस नही देने पर पिटाई किए जाने का आरोप लगाते हुए ट्रक चालक ने मध्य प्रदेश के आरटीओ कार्यालय के चार कर्मियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को देर शाम तहरीर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के पटेहरा निवासी 35 वर्षीय शिव बहोर साकेत ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार को देर शाम कटनी से दाल लादकर बिहार जा रहे थे। मऊगंज जिले के आरटीओ के कर्मचारी ने बाॅर्डर पर एक हजार रुपये इंट्री फीस की मांग की। नहीं दिए जाने पर बोलेरो से एक किमी तक पीछा किया। मिर्जापुर के भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव स्थित एक ढाबा के पास ट्रक को रोकवाकर पिटाई की। उन्होंने ईंट-पत्थर से मारकर घायल करने के आरोप में मध्य प्रदेश के मऊगंज के आरटीओ कार्यालय के चार अज्ञात कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है। ड्रमंडगंज थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया ट्रक चालक की तहरीर मिली है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें