फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मां की आरती और शृंगार के लिए एक-एक घंटे बंद रहेंगे विंध्यवासिनी धाम के कपाट

विज्ञापन
चैत्र नवरात्र की पूर्व संध्या पर रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हो रहा मां विंध्यवासिनी दरबार।- संवाद
विज्ञापन
विंध्याचल। चैत्र नवरात्र मेले में मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन के लिए 24 घंटे श्रद्धालुओं की कतार रहेगी। 24 घंटे में श्रद्धालु सिर्फ 20 घंटे मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर सकेंगे। श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया चार पहर होने वाली शृंगार व आरती को देखते हुए सिर्फ एक-एक घंटे के लिए धाम का पट बंद रहेगा।
विज्ञापन

नवरात्र मेले के दौरान दोपहर और रात्रि में लगने वाले मां का शयन नहीं लगेगा। श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष ने बताया मंगला आरती 3:00 से 4:00 बजे तक, दोपहर राजश्री आरती 12 बजे से लेकर एक बजे तक, सायं काल संध्या आरती 7 बजे से लेकर आठ बजे तक और बड़ी आरती रात्रि 9 बजकर 30 मिनट से लेकर 10 बजकर 30 मिनट तक प्रतिदिन किया जाएगा। चारों पहर की शृंगार और आरती के दौरान मंदिर के कपाट बंद रहेंगे।

चैत्र नवरात्र की पूर्व संध्या पर रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हो रहा मां विंध्यवासिनी दरबार।- संवाद

चैत्र नवरात्र की पूर्व संध्या पर रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हो रहा मां विंध्यवासिनी दरबार।- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें