फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से बरासत न होने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजग़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। थाना समाधान दिवस पर जनपद के सभी थानों पर कुल 59 प्रार्थना प्राप्त हुए। इसमें छह मामलों का ही निस्तारण हो सका। अन्य मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग व पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

हलिया थाना परिसर में शनिवार को थाना दिवस पर जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। हलिया थाने में 18 प्रार्थना पत्र पड़े। इसमें दो का निस्तारण हो सका। हरसड़ गांव निवासी गोविंद प्रसाद ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि प्रार्थी के भूमिधरी जमीन को जोतने बोने से मना किया जा रहा है। सोनगढ़ा गांव निवासी सुधा ने बताया कि दो हिस्सेदारों ने अपने हिस्से की जमीन को बेच दिया है लेकिन बैनामा दार हमारी जमीन को जोत लिया है। इसी प्रकार अहुगी कला निवासी निर्मला ने बताया कि ससुर ने जमीन का बैनामा कर दिया है। भटवारी निवासी सतीश कोल ने प्रार्थना पत्र लेकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। कई लोगों ने वरासत न होने की बात भी कही जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई ।जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने उपस्थित राजस्व एंव चकबंदी के लेखपाल को निर्देश दिया कि वरासत 15 दिनों के अंदर कर दिया जाय। जिससे पीड़ित को तहसील का चक्कर न लगाना पड़े। थाना दिवस पर पड़े प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए डीएम ने थाना दिवस के समाप्ति के बाद टीम को रवाना किया है। कहा कि थाना दिवस पर पड़ने वाले प्रार्थना पत्र को शासन के मंशानुरूप निस्तारण करें। इसमें किसी प्रकार कि लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने थाने में मौजूद रजिस्टर का निरीक्षण गश्त बढ़ाने के लिए प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह को निर्देश दिया है। इस दौरान चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज योगेंद्र पांडेय,रामनगीना यादव, अनिल कुमार, राजकुमार, जगदीश पटेल,कृष्णा यादव समेत राजस्व चकबंदी के लेखपाल मौजूद रहे।
दस थानों पर एक भी शिकायत का हल नहीं
मिर्जापुर। शहर कोतवाली में एक ही प्रार्थना पत्र आया जिसका निस्तारण हो गया। थाना विंध्याचल में सात में से तीन का निस्तारण हुआ। कोतवाली देहात में चार, कछवां थाने में आठ, पड़री में सात, कोतवाली चुनार में तीन, थाना अदलहाट में एक प्रार्थना पत्र आए। थाना जमालपुर में एक प्रार्थना पत्र, थाना लालगंज में तीन, थाना जिगना में एक प्रार्थना पत्र, थाना अहरौरा में दो, थाना मड़िहान में तीन प्रार्थना पत्र आए। लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। थाना हलिया में 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, इसमें दो का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें