फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात जागरूकता के लिए निकाला मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। यातायात माह नवंबर के अंतर्गत सुरक्षित यातायात व सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु को रोकने के लिए नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को भरूहना चौराहे से रोडवेज चौराहे तक मार्च निकाला गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर मार्च को रवाना किया। इसमें एनसीसी कैडेट्स और रिक्रूट आरक्षी द्वारा रोड पर मानव शृंखला बनाकर, विभिन्न प्रकार के साइन बोर्ड व बैनर के माध्यम से आने जाने वाले वाहन चालकों एवं पैदल चलने वाले लोगों को यातायात संबंधी नियम के बारे में जानकारी दी गई। यातायात जागरूकता सम्बन्धित पम्फलेट का वितरण किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर (यातायात) अजय कुमार राय, क्षेत्राधिकारी (यूटी) गौरव कुमार, देहात कोतवाल अभय कुमार सिंह, प्रभारी यातायात अमरजीत चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें