नदिहार में मशीन से गोबर का लठ तैयार करती समूह की महिलाएं।।-संवाद।
सक्तेशगढ़। राजगढ़ ब्लाक के नदिहार में महिला समूहों की तरफ से गोबर से लठ बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शनिवार को ग्राम प्रधान ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
प्रधान रविशंकर सिंह ने कहा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। उन्होंने कहा इस पहल से समूह की दीदियां आत्मनिर्भर बनेंगी। प्रधान ने कहा इस इकाई में प्रतिदिन लगभग दो से तीन क्विंटल गोबर से लठ तैयार किया जाएगा। इससे महिलाओं के रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी राहुल दत्त, उजाला समूह से रानी पांडेय, दौलतिया देवी, कलावती, निर्मला, अंजनी कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।