मिर्जापुर। यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर रोक लगाने की मांग के लिए शनिवार को विश्व यादव परिषद के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर फिल्म निर्माता व निर्देशक और हीरो-हीरोइन पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। वहीं फिल्म पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की।
विश्व यादव परिषद के कार्यकर्ता प्रदु्म्न यादव ने बताया कि फिल्म के प्रचार-प्रसार, ट्रेलर और सोशल मीडिया पर देखने से पता चल रहा है कि इसमें यादव समाज को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। यह फिल्म 27 फरवरी को रिलीज हो जाएगी। इससे यादव समाज की भावनाएं आहत होंगी। इस फिल्म पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाना आवश्यक है। वहीं सुरेंद्र यादव ने कहा कि फिल्म का प्रदर्शन बिना जांच किए पर्दे पर किया जाता है तो समाज में शांति भंग हो सकती है। इसलिए फिल्म पर रोक लगाना बहुत जरूरी है। डीएम से मांग की फिल्म के निदेशक पर प्राथमिकी दर्ज कराने के अलावा फिल्म को पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए। इस दौरान विनय यादव, अमित यादव, दिलीप यादव, राहुल यादव, अमरेश यादव आदि मौजूद रहे।