मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग पर पड़री थाना क्षेत्र के हुरुआ गांव के पास मंगलवार की शाम को ट्रक से कुचलकर बाइक सवार मृतक महिला और एक युवक शिनाख्त पति-पत्नी के रुप में हुई है। दोनों की शिनाख्त करने में पुलिस को काफी मेहनत करना पड़ा। हादसे में शामिल बाइक के नंबर से पुलिस ने छानबीन किया। बाइक जिसके नाम पर था। उसने बाइक किसी और को बेचा था। पुलिस ने उसके बारे में पता किया तो पता चला उसने किसी और को बाइक बेचा था। 17 वर्ष पूरानी बाइक को सात बार बेचा गया था, पर किसी ने अपने नाम स्थानांतरण नहीं कराया था।
मृतक की शिनाख्त चुनार के सक्तेशगढ़ टेढ़िया निवासी 42 वर्ष नरेश पुत्र चंद्रिका व उसकी पत्नी 40 वर्षीय श्रीदेवी के रुप में हुई। नरेश पत्नी को लेकर अपने ससुराल पड़री थाना क्षेत्र के उमरिया गांव आया था। नरेश का पुत्र छेड़खानी के मामले में जेल में बंद है। उसी सिलसिले में वह अपने अधिवक्ता से मिलने के लिए बाइक से मिर्जापुर जा रहे थे।
जैसे ही पड़री थाना क्षेत्र के हुरुआ गांव के समीप पहुंचे है मिर्जापुर की तरफ से आरही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दिया था। जिससे बाइक सवार पति पत्नी की मौत हो गई। घटना स्थल पर ही हो गया था। माता-पिता को खो दिए बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक आठ भाइयो में तीसरे नंबर का था। मृतक घर पर खेती किसानी व मजदूरी का कार्य करके अपने परिवार का जीविका चलाता था। मृतक को दो पुत्र सूरज, छोटू व दो बेटी पूजा व सुनैना है। थानाध्यक्ष वेंकटेश तिवारी ने शिनाख्त शुुरु किया तो बाइक वाराणसी के चौबेपुर निवासी शिधेश्वर चतुर्वेदी पुत्र अरविंद चतुर्वेदी के नाम पर रजिर्स्टड मिली। इसके बाद बाइक सात लोगों को बेची गई थी। पता करते-करते मृतकों की शिनाख्त किया गया।