फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: न्यायालय ने 3 दोषियों को सदाचार पर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना में साल 1994 में दर्ज मारपीट के एक मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार सिंह ने तीन दोषियों को दंडित न कर सदाचार पर छह-छह महीने के लिए छोड़ा है।
विज्ञापन

18 जनवरी 1994 को विंध्याचल थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने श्यामदेव, रामलोचन, परमेश्वर व रमेश्वर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था। मुकदमा चलने के दौरान रामलोचन की मौत हो गई।
सरकारी अधिवक्ता ने तीन आरोपियों पर दोष साबित होने पर कठोर दंड देने की अपील की। तीनों दाेषियों के अधिवक्ता ने कहा कि तीनों की उम्र 75 वर्ष से अधिक है। गरीब मजदूर है। घर के अकेले कमाने वाले है।
विज्ञापन

इनकी स्थिति को देखते हुए परीवीक्षा अधिनियम का लाभ दिया जाए। मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार सिंह ने श्यामदेव, परमेश्वर व रमेश्वर का दंडित न करके छह-छह माह की सदाचार के परिवीक्षा पर छोड़ा।
विज्ञापन

20-20 हजार के व्यक्तिगत बंध पत्र जिला प्रोवेशन अधिकारी के समक्ष एक सप्ताह में प्रस्तुत करने के शर्त पर छोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें