फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दमदारी से 2027 का चुनाव लड़ेगा कांग्रेस गठबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी वरुण चौधरी ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक
विज्ञापन

मिर्जापुर। अनगढ़ रोड स्थित लॉन में शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश प्रभारी व प्रयागराज जोन के इंचार्ज वरुण चौधरी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। पार्टी का गठबंधन 2027 का चुनाव दमदारी से लड़ेगा। साथ ही, उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि होने वाले स्नातक एमएलसी के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जिताना है।
विज्ञापन

वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पक्षपातपूर्ण रवैये, वोट चोरी की साजिश और मतदाता सूची (एसआईआर) में धांधली के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक विरोध दर्ज कराएगी। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा बंद नहीं हुआ है। इससे पूर्व कांग्रेस पार्टी के लोगों ने स्वागत किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्स राजन ने नगर में पार्टी की गतिविधियों के बारे में उन्हें जानकारी दी। इस अवसर पर शिव शंकर चौबे, सुधाकर, प्रदेश प्रवक्ता मिन्हाज अहमद, दुर्गा प्रसाद चौधरी, शशि भूषण दुबे कंचनी, गुलाब पांडेय, दयाशंकर पांडेय, जनार्दन पांडेय, जनार्दन पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें