फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur : पर्यटन केंद्रों की तरफ जाने वाले मार्ग का हाल बेहाल, कैसे पहुंचेंगे सैलानी, खड़े हो रहे सवाल

Sun, 29 Dec 2024 06:50 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

विंढमफाल में पर्यटकों को कहीं बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। गंदगी की वजह से सैलानियों की मुसीबत बढ़ सकती है। पिकनिक स्पॉट पर तैयारियां नदारद हैं लिहाजा सवाल खड़े हो रहे हैं।
 
विज्ञापन
पर्यटन केंद्र को जाने वाले मार्ग का हाल बेहाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नववर्ष को देखते हुए पिकनिक स्पाटों पर तैयारियां नदारद हैं। जर्जर मार्ग व झील, झरनों के आसपास व्याप्त गंदगी से सैलानियों की मुसीबत बढ़ सकती हैं। जिले में विंढमफाल, खड़ंजा, सिद्धनाथ की दरी, लिखनिया दरी सहित कुशियरा फाल प्रमुख केंद्र हैं।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय से सटे विंढमफाल की हालत बेहद खराब है। शहर से सटे पिकनिक स्पाट होने के चलते यहां प्रत्येक दिन सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन सैलानी पहुंच रहे हैं। नववर्ष पर तो यहां मेला सा लगा रहता है। मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग से विंढमफाल की तरफ मुड़ते ही जर्जर मार्ग सैलानियों की मुसीबत बढ़ा रहे हैं।

विंढमफाल में पार्क और चिड़याघर उजाड़ वाटिका के रुप में तब्दील हो गई है। पार्क के अंदर लगे टूटे फूटे झूले बदहाली को बयां कर रहे हैं। झरने की तरफ उतरते ही चारो तरफ हवा में उड़ रहे दोना-पत्तल स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


सक्तेशगढ़, बाबा सिद्धनाथ की दरी पर नए वर्ष को देखते हुए अभी तक कोई तैयारियां नहीं दिख रही है। सड़क एवं पार्किंग स्थल पूरी तरह से टूट कर खंडहर में तब्दील हो गया है। उबड़-खाबड़ मार्ग पर आए दिन गिरकर पर्यटक घायल हो रहे है। सैलानियों के सुख सुविधाओं के लिए यहां प्रति वर्ष लाखों का टेंडर होता है।

उसके बाद भी ना तो सड़क की मरम्मत कराई जा रही है ना तो पार्किंग व्यवस्था। दरी तक जाने के लिए बनी सीढ़ी पूरी तरह से टूटकर खराब हो चुकी है।


सिरसी फाल पर लगा रेलिंग टूटा, पर्यटको को जान का खतरा
सिरसी फाल मिर्ज़ापुर के पर्यटन स्थलों में एक अलग ही पहचान है। रख- रखाव के आभाव में फाल बदहाल हो गया है। बदहाल सिरसी फाल का जिम्मेदार कौन यह किसी को नहीं पता। फाल के ऊपर लगे बैरिकेट, रेलिंग टूट चुके हैं। लोहे के लगे रेलिंग अराजक तत्व तोड़कर उठा ले गए। बैरिकेट व रेलिंग न होने से यहां पर्यटकों की जान को खतरा बना रहता है। फाल के पास बना पार्क भी बदहाली का दंश झेल रहा है।

बच्चों के लिए लगा झूला समेत कई खेल के संसाधन जंक लगकर खत्म हो गए तो कुछ एकदम गायब हो गए है। फाल के ऊपर लगे विष्णु जी की प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो गयी है। विष्णु मंदिर का गेट व चारो तरफ लगा सिकड़ का रेलिंग काटकर चोर उठा ले गए। दो दशक पूर्व फाल में एक साथ दो छात्रों की मौत होने के बाद दिवार खड़ा कर सीढ़ी का रास्ता बंद कर दिया गया। नव वर्ष 2023 पर सिरसी फाल पर सैलानियों की भारी भीड़ पहुंची थी।

लालगंज थाना क्षेत्र की दुबार कला निवासी राकेश (26) भी अपने सगे भाई व दोस्तों की साथ नया साल मनाने की लिए सिरसी फाल पहुंचा था। जहां सेल्फी लेते समय पैर फिसने से वह लगभग 80 फुट नीचे फाल में गिर जिससे राकेश की मौत हो गयी थी।

नववर्ष को देखते हुए विंढमफाल सहित वन विभाग के सभी पिकनिक स्पाटों पर सभी रेंजरों को साफ-सफाई कराने के निर्देश दे दिया गया है। यदि कहीं कोई कमियां हैं तो निरीक्षण कर समय से पहले उसे ठीक करा दिया जाएगा। -अरविंद राज मिश्रा, प्रभागीय वनाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें