फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आए लोगों की निगरानी करेगी समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में इन दिनों राजस्थान, गुजरात व महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में श्रमिक आ रहे हैं। इसको देखते हुए जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग- अलग निगरानी समिति बनाई है। शहरी क्षेत्र में वार्ड सभासद व ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम प्रधान इसके अध्यक्ष होंगे। इसके साथ ही आशा, वार्ड सफाई नायक व अन्य इसके सदस्य होंगे।
विज्ञापन

इस समिति के सदस्यों से कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र में हुए होम क्वारंटीन वाले लोगों की निगरानी करें। यदि वे कहीं आते जाते हैं अथवा घर से निकलते हैं तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासन की दी जाए ताकि कार्रवाई की जा सके। इस समय जो लोग भी बाहर से आ रहे हैं उनको होम क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें