वासलीगंज स्थित बृजकिशोर प्राथमिक पाठशाला में सोमवार जमीन पर बैठकर परीक्षा देते बच्चे।
- फोटो : mirzapur
जिले में परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हुईं। बेसिक शिक्षा विभाग पहली बार यूपी बोर्ड की तर्ज पर परीक्षा करा रहा है। इसके तहत प्रश्नपत्रों को एनपीआरसी द्वारा परीक्षा के दिन ही स्कूल पर पेपर भेजा गया। साथ ही विद्यालय में दूसरे विद्यालयों के शिक्षकों को भेजा गया है। बेसिक शिक्षा की परीक्षा में तीन लाख 10 हजार 377 परीक्षार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग की परीक्षा इस बार यूपी बोर्ड की तर्ज पर कराया जा रहा है। इसके लिए डायट द्वारा प्रश्नपत्र तैयार किया गया है। प्रश्नपत्र को परीक्षा के दिन ही एनपीआरसी द्वारा विद्यालयों पर पहुंचाया गया और पेपर को हेडमास्टर, अध्यापक और एक एसएमसी सदस्य द्वारा खोला गया। वहीं कुछ विद्यालयों में शिक्षकों ने ही पेपर को खोला।
परिषदीय परीक्षाए दो पालियों में हो रही हैं। पहली पाली में पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली एक बजे से तीन बजे तक होगा। हांलाकि परीक्षा के पहले दिन कुछ अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। अधिकतर विद्यालयों में बच्चों ने जमीन में बैठकर परीक्षा दी। नगर के रामबाग स्थित युसूफ इमाम प्राथमिक विद्यालय में बच्चे सड़क किनारे बैठ कर परीक्षा देते मिले। परीक्षा प्रभारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा पहले दिन शांतिपूर्ण हुई।
उत्तर पुस्तिकाओं के लिए शासन से धन आवंटित किया गया है। जिसमें प्राइमरी के लिए साढ़े सात रूपया और उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए 15 रूपया दिया गया है। कापियों का क्रय विद्यालय प्रबंध समिति करेंग