फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज केस वापस लिया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व अन्य 10 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमा होने के विरोध में सदर तहसील में जिला कांग्रेस कमेटी व जिला मुख्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

सदर तहसील में जिलाध्यक्ष डाॅ. शिव कुमार सिंह पटेल मांग की कि जनहित के मुद्दों को उठा रहे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय तथा दस कांग्रेसजनों पर दर्ज मुकदमे को वापस लिया जाए। चेतावनी दी कि अन्यथा की स्थिति में कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।
कहा कि डबल इंजन की बीजेपी सरकार विकास का ढिंढोरा पीट रही है। शिव शंकर चौबे, मिन्हाज अहमद छोटे खान, चुनमुन शुक्ला, गुलाब चंद्र पांडेय, जगदीश्वर दुबे, राजधर दुबे आदि थे। अंत में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सदर तहसीलदार को दिया गया। इसी प्रकार जिला मुख्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक, अर्चना चौबे व अन्य ने सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें