विकास खंड कोन के सेमरा गांव में चल रहे आठ दिवसीय श्रीराम कथा के छठें दिन कथा का श्रवण करने भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सेमरा गांव स्थित ग्राम देवी मंदिर परिसर में चल रहे कथा का श्रवण कराते हुए कथावाचक संत निर्मल शरण महाराज जी ने अपनी ओजस्वी वाणी से भक्तिरस की अवरिल धार बहाई।
कथा के दौरान संत ने सीता विवाह का भावपूर्ण वर्णन कर भक्तों को विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा के श्रवण मात्र से व्यक्ति के समस्त पापों के शमन हो जाता है। कथा के बीच-बीच में प्रभु श्रीराम के मधुर भजनों को सुन कर भक्त मंत्रमुग्ध हो उठे। श्रीराम कथा का श्रवण करने आसपास के इलाके से बड़ी संख्या में नर-नारी जुटे थे।