फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सरकारी राशन की दुकानों के कांटों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी राशन की दुकानों में घटतौली रोकने के लिए मंगलवार को बाट-माप विभाग की टीम ने इलेक्ट्रॉनिक कांटों की जांच की। इस दौरान टीम ने सभी कांटों को सील कर दिया, ताकि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न की जा सके।
विज्ञापन

बाट-माप विभाग की टीम ने सरकारी राशन दुकानों पर लगे 141 इलेक्ट्रॉनिक कांटों की जांच कर तौल की सच्चाई परखी। इसके बाद सभी कांटों को सील कर दिया। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि सील से छेड़छाड़ करने पर कार्रवाई की जाएगी।
वरिष्ठ बाट-माप निरीक्षक महेंद्र गुप्ता ने बताया कि सरकारी दुकानों पर तौल में गड़बड़ी रोकने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है। आपूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि सभी दुकानदारों को सील किए गए कांटों का ही उपयोग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें