फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: देवरहा बाबा आश्रम के पीछे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के भागदेवर गांव स्थित देवरहा हंस बाबा आश्रम के पीछे पश्चिम दिशा में एक व्यक्ति का शव मिला। इसकी शिनाख्त कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महुअरिया कला शुक्लान बस्ती निवासी शिव शंकर तिवारी (42) का शव देवरहा हंस बाबा आश्रम के पीछे पश्चिम दिशा में शुक्रवार की दोपहर में मिला। आस-पास के लोगों ने जानकारी आश्रम के ट्रस्टी अतुल कुमार सक्सेना को दी। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक विजय नारायण तिवारी ने मृतक का शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता योगेश्वर तिवारी ने बताया कि शिव शंकर तिवारी बचपन से ही मानसिक रूप से बीमार था। वह ज्यादातर समय बाहर ही रहता था। 10-10 दिन बाद घर लौट कर आता था। चार दिन पहले घर के बाहर निकले थे। शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें